Monday, October 19th, 2026

आंखों को ऐसे बनाए सुंदर और स्वस्थ

 

हमारे पूरे चेहरे की सुंदरता आंखों की ताजगी पर निर्भर करती है। क्योंकि आंखें जितनी हेल्दी और ब्राइट दिख रही होती हैं, चेहरा उतना अधिक आकर्षक लगता है। इसलिए सुंदर दिखने के लिए आंखों की चमक को बनाए रखना, बहुत जरूरी है।
आप कभी गौर करके देखिए कि जब आप किसी से मुलाकात के दौरान बातचीत करते हैं तो पहला कॉन्टेंक्ट आपकी आंखें का होता और फिर स्माइल पास करके आप एक-दूसरे से बातचीत शुरू करते हैं। इस दौरान आपके चेहरे की चमक और मुस्कान के आकर्षण को बढ़ाने का काम करती हैं आपकी आंखें। इसलिए हम यहां आपके लिए वे आसान से टिप्स लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप अपनी आंखों की चमक को बनाए रख सकते हैं...


आंखों का थका-थका रहना
आजकल ज्यादातर समय आंखों में अजीब-सा भारीपन रहता है। इसकी वजह है, हमारा स्क्रीन टाइम बढ़ जाना। हम सभी अपने लैपटॉप, कंप्यूटर और टीवी पर अधिक समय इंवेस्ट करने लगे हैं। इस कारण आंखों की नाजुक नर्व्स पर अधिक प्रेशर पड़ता है और आंखें स्ट्रेसफुल रहती हैं।
आंखों का स्ट्रेसफुल रहना आपकी आंखों के चारों तरफ डार्क सर्कल बनने की एक बड़ी वजह होता है। यानी डार्क सर्कल की समस्या से अगर बचना है तो आपको अपने स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना होगा और इसे मैनेज भी करना होगा।

आंखों में खुजली और चुभन होना
आपने शायद कभी इस बात को नोटिस जरूर किया होगा कि जब हमारा स्क्रीन टाइम बढ़ा हुआ रहता है तो इस समय में हम सामान्य समय की अपेक्षा पलकें कम झपकाते हैं। इस कारण हमारी आंखों में सूखेपन की समस्या बढ़ जाती है। इससे आंखों में हर समय ऐसा अनुभव होता है, जैसे आंख में डस्ट चली गई है। या खुजली होती रहती है।
इस समस्या को ड्राई आई सिंड्रोम कहते हैं। यह समस्या देखने में समझ नहीं आती है लेकिन आंखों में चुभन और खुश्की के कारण आंखें थकी हुई और बोझिल रहती हैं। वहीं, अगर आप अपनी आंखों को बार-बार रगड़ते हैं तो इससे आंखों में कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

आंखों को इंप्रेसिव बनाने की विधि
आंखों को सुंदर बनाने के लिए आप अपना स्क्रीन टाइम घटाने के साथ ही अपने खाने में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आंखें अंदर और बाहर दोनों तरफ से स्वस्थ बनेंगी। स्वस्थ आंखों में प्राकृतिक आकर्षण होता है, जो आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करता है।
जब भी कभी आंखों में थकान या रूखापन अनुभव हो तो तुरंत स्क्रीन से दूरी बना लें। यानी मोबाइल, टीवी इत्यादि को बंद कर दें और आंखों को ताजे, साफ और ठंडे पानी से धोएं। इसके साथ ही आप मेडिकल यूज वाली गुलाबजल आई ड्रॉप आंखों में डालकर 15 से 20 मिनट के लिए लेट जाएं। आपको राहत का अनुभव होगा।
आप अपनी डायट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटमिन-ए, विटमिन-के और विटमिन-ई युक्त आहार को शामिल करें। इसके लिए फलों और सब्जियों की सलाद खाएं, दालें और हरी सब्जियां भोजन में जरूर शामिल करें।
आप अपनी आंखों को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने के लिए कुछ आसान ब्यूटी टिप्स अपना सकते हैं। जैसे, काम के दौरान या टीवी देखते हुए आप अपनी हथेलियों को रगड़कर कुछ देर के लिए आखों पर रखें।

आप जब भी टीवी देखते हुए या लैपटॉप पर काम करते हुए चाय, काढ़ा, गर्म पानी या कॉफी इत्यादि का सेवन करें तो गर्म कप पकड़ने के बाद गर्म हथेलियों से अपनी आंखों की सिकाई करें। ऐसा करने से आपकी आंखों की टियर नर्व्स में नमी बनी रहेगी। इससे आंखों में ड्राईनेस का असर कम होगा।

रात को अपनाएं ये आसान-सा उपाय
दिनभर की थकान को मिटाने के लिए आप रात को सोने से पहले चेहरा धोते हुए अपनी आंखों को पानी से अच्छी तरह धोएं। इससे आंखों की गंदगी साफ होने के साथ ही, आपकी आंखों की थकान भी दूर होती है।
आप दिन में जब भी चेहरा धुलें, अपनी आंखों में साफ पानी के छींटे जरूर लगाएं। बिस्तर पर लेटकर आंख में गुलाबजल आई ड्रॉप डालें। इससे आपकी आंखों पर थकान नजर नहीं आएगी।
जब भी समय मिले आलू के टुकड़े या खीरे के स्लाइस अपनी आंखों पर जरूर रखें। आप चाहें तो सूती कपड़े को पानी में भिगोकर भी आंखों पर रख सकते हैं। इससे आपकी आंखों की थकान तुरंत दूर होगी और उनकी चमक भी बनी रहेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय